बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। नगर निकाय चुनाव को लेकर रविवार को भाजपा प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद संतोष गंगवार ने किया। इससे पूर्व मे मन की बात का लाइव प्रसारण भी देखा गया। भाजपा मे पद पर बने पदाधिकारी व सत्ता का सुख भोग रहे कार्यकर्ता हर हाल मे पार्टी प्रत्याशी प्रीति अग्रवाल का चुनाव लड़ायें अन्यथा कार्यवाही को तैयार रहे। किसी भी हाल मे बख्शा नही जाएगा। यह विचार पूर्व केंद्रीय मंत्री सन्तोष गंगवार ने फतेहगंज पश्चिमी मे भाजपा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन व कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किये। उन्होंने कहा हर कार्यकर्ता स्वंय को प्रत्याशी मानकर केवल कमल का फूल को ध्यान मे रखें। श्री गंगवार ने कहा कि ऐसे बागी प्रत्याशियों को मनाने का प्रयास किया गया मगर अपनी हठधर्मिता के आगे भाजपा प्रत्याशी को कमजोर करने बालो की सूची बनाकर प्रदेश नेतृत्व के माध्यम से कड़ी कार्यवाही की जायेगी। कार्यकर्ता सम्मेलन में विधायक डॉ डीसी वर्मा, जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा, प्रत्याशी पति आशीष अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, निवर्तमान चेयरमैन कृष्णपाल मौर्य, मंजू कोरी, सौरभ पाठक, आशीष अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, दौलत राम गुप्ता, कैलाश अग्रवाल, शिमला रस्तोगी, सुनील रस्तोगी, दीपक गोयल, गौतम गोयल, संजीव शर्मा, हरदेव गंगवार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव
