भाजपा को मजबूत करें कार्यकर्ता: श्रुति गंगवार

बहेड़ी, बरेली। भाजपा नेत्री श्रुति गंगवार ने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधि ने सड़कों पर कोई ध्यान नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि अफसरों से बात करके सड़को को ठीक कराया जाएगा। उन्होंने छंगा टांडा गुरुद्वारे जाकर मत्था टेका। श्रुति गंगवार ने मनुआ पट्टी, बहादुरपुर, भैंसिया, फाजिलपुर, डूंडा शुमाली सहित कई गांवों का दौरा किया। उन्होंने छंगा टांडा स्थित गुरद्वारे जाकर मत्था टेकने के बाद बाबा बचन सिंह से मिलकर आशीर्वाद लिया। भ्रमण के दौरान उन्होंने कहा कि सभी लोग भाजपा को मजबूत करें। इस बीच उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनका निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि भाजपा का जनप्रतिनिधि न होने की वजह से यहां ज्यादा समस्याएं आ रही है। लोगों की सुनवाई करने वाला यहां कोई नहीं है। यहां जनप्रतिनिधि की अनदेखी की वजह से सड़कों की दुर्दशा हो गई है। सड़कों की मरम्मत के लिए संबंधित अफसरों से कहा जाएगा। इस मौके पर भाजपा के चौधरी आराम सिंह, मोहन सिंह, भजन लाल गंगवार, सरदार जैल सिंह आदि भाजपा के लोग साथ रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *