बूथ स्तर तक भाजपा कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर दिया जोर

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। विधानसभा मीरगंज में मंडल कार्यसमिति सत्यापन एवं प्रवास योजना के तहत बुधवार को मंडल फतेहगंज पश्चिमी की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कैलाश शर्मा ने की। बैठक मे भाजपा जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा, विधायक डॉ. डीसी वर्मा, मंडल प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष राहुल साहू, जिला मंत्री संजय चौहान तथा जिला मंत्री श्रीमती मंजू कोरी ने पदाधिकारियों को संबोधित किया। इस दौरान मंडल कार्यसमिति, शक्ति केंद्र संयोजकों एवं बूथ समितियों के भौतिक सत्यापन को लेकर चर्चा की गई। साथ ही संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के लिए पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को जमीनी स्तर तक मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर भी विचार-विमर्श हुआ।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *