Breaking News

बीडीए ने 17 बीघा मे बसाई जा रही अवैध कॉलोनियों के निर्माण को किया ध्वस्त

बरेली। बीडीए ने सोमवार को नैनीताल रोड और एयरफोर्स की बाउंड्रीवाल के पास बिना मानचित्र पास कराए निर्माणाधीन कॉलोनियों को ध्वस्त करा दिया। इसमें से किसी ने भी बीडीए से मानचित्र पास नही कराया था। सभी को नोटिस देने के बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। सोमवार को नैनीताल रोड पर एयरफोर्स की बाउंड्री के पास पांच बीघा क्षेत्रफल में नरेश कुमार निवासी गिरधारीपुर के द्वारा कॉलोनी का निर्माण कराया जा रहा था। बीडीए ने सड़क, नाली, साइट ऑफिस और दो भवनों का निर्माण ध्वस्त कर दिया। गिरधारीपुर कासमपुर रोड पर शिवमंगल और रंजन तिवारी के द्वारा छह बीघा क्षेत्रफल मे अवैध कॉलोनी काटकर निर्माण किया जा रहा था। छह बीघा मे हनीफ और हामिद राजा द्वारा ख्वाजा कस्बापुर मे कॉलोनी विकसित की जा रही थी। तीनों कॉलोनियो पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया। बरेली विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम 1973 की सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। बीडीए अधिकारियों ने सभी से अपील की है कि बगैर बीडीए मानचित्र स्वीकृति के कोई भी भूखंड न खरीदे। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। बीडीए उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने बताया कि शहर के लोगों से अपील भी की है कि संपत्ति खरीदते समय विक्रेता से मानचित्र स्वीकृति संबंधी अभिलेख मांगकर यह सुनिश्चित कर लें कि उनके द्वारा खरीदी जा रही संपत्ति नियमानुसार प्राधिकरण से स्वीकृत है या नहीं। यदि समझ नहीं आए तो बीडीए कार्यालय से संपर्क कर जांच करा लें उसके बाद ही खरीदारी करे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *