बिरयानी की दुकान पर पिस्टल के बल पर दहशत फैलाने वाला शातिर पिस्टल के साथ गिरफ्तार

गोरखपुर। पीपीगंज थाना अंतर्गत विगत दिनों बिरयानी की दुकान पर पिस्टल निकालक दहशत फैलाने वाले शातिर अपराधी को पीपीगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार। अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताड़ा के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक उत्तरी मनोज कुमार अवस्थी ने थाना अध्यक्ष पीपीगंज को कस्बा क्षेत्र में बिरयानी की दुकान पर बिरयानी खाने को लेकर दहशत फैलाने वाले शातिर को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने को निर्देशित किया था थाना अध्यक्ष पीपीगंज दुर्गेश कुमार सिंह ने तत्परता दिखाते हुए शातिर अपराधी गौरव यादव पुत्र सुरेंद्र यादव निवासी रामपुर चक थाना चिलुआताल को एक पिस्टल 32 बोर 5 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का व्यक्ति है जो आए दिन पिस्टल के बल पर आम नागरिकों को धमकाने डराने का काम करता था जिसे पीपीगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर राहत की सांस ली। पुलिस अधीक्षक उत्तरी मनोज कुमार अवस्थी ने पीपीगंज थाने पर प्रेस वार्ता कर उपरोक्त जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *