बिना रजिस्ट्रेशन चल रहा अस्पताल, अफसर मौन

भुता, बरेली। जनपद के थाना भुता क्षेत्र मे भगवंतापुर मे हकीम के अस्पताल मे मरीजों को भर्ती कर इलाज किए जाने का मामला प्रकाश मे आने के वाद स्वास्थ्य विभाग की सुस्ती नही टूटी है। बिना रजिस्ट्रेशन यहां मरीजों का धड़ल्ले से इलाज कर मरीजों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। खबर के बाद सीएचसी अधीक्षक ने जांच टीम गठित होने का दावा किया था लेकिन यह टीम भी अभी तक हकीम के अस्पताल तक नहीं पहुंच पाई है। हकीम के अस्पताल मे धड़ल्ले से मरीजों का इलाज चल रहा है। ब्लॉक भुता (कुआँडाडा) के ग्राम भगवन्तापुर में हकीम के अस्पताल में मरीजों को भर्ती किए जाने के मामले में स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई की वास्तविकता की पड़ताल मंगलवार को की गई। हकीम के अस्पताल में फोन लगाया तो फोन उठाने वाले ने इस बात से इंकार कर दिया कि यहां मरीज भी भर्ती होते हैं। जब कहा कि मरीज के भर्ती होने के फोटो हैं तो भाई से बात कराने की बात कहकर फोन काट दिया। एमओआईसी कुआंडाडा डॉ. प्रकाश गुप्ता से हकीम के अस्पताल का रजिस्ट्रेशन होने की बाबत जानकारी की तो बताया कि हकीम के अस्पताल का रजिस्ट्रेशन नहीं है। जांच टीम गठित कर कार्रवाई का दावा करने के बारे में बताया कि टीम के सदस्य अहिरोला पीएचसी के डा. अजय और डा. चंचल और एक सदस्य और हैं। टीम के एक सदस्य के बीमार होने के कारण हकीम के अस्पताल की जांच नही हो पाई थी। अब सदस्य आ गये है। मौके पर जाकर जांच करेंगे। हकीम के अस्पताल के प्रति डिप्टी सीएमओ डा. लईक अहमद ने स्वयं भगवंतापुर पहुंचकर अस्पताल की जांच करने की बात कही थी लेकिन वह भी जांच को नही जा पाए। इससे हकीम का अस्पताल संचालक बेखौफ होकर मानकों का उल्लघंन करते हुए मरीजों का इलाज कर रहे हैं। आरोप है कि अस्पताल में भर्ती मरीजों की सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं और अग्निशमन सुरक्षा व्यवस्था भी मौजूद नहीं है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *