बिजली निगम मे अभियंताओं का कार्य बहिष्कार जारी, धरना होगा मुखर

बरेली। मंगलवार को भी बिजली निगम मे अभियंता संघ का आंदोलन और कार्य बहिष्कार जारी रहा। मंगलवार की सुबह चीफ इंजीनियर कार्यालय मे अभियंता संघ ने एक घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया और किसी मीटिंग और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग मे भाग नही लिया। आगामी 04, 05 एवं 06 अप्रैल को सभी जूनियर इंजीनियर एवं अभियन्ता सामूहिक आकस्मिक अवकाश पर रहेंगे। उत्तर प्रदेश के ऊर्जा निगमों के प्रबन्धन द्वारा ईआरपी प्रणाली खरीद एवं बिजली क्रय करने में उच्च स्तर पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है। ईआरपी प्रणाली पर अरबों रूपये खर्च करने के बाद भी विभागीय कार्यप्रणाली अनुरूप नही है। न ही इसका समुचित प्रशिक्षण दिया गया है और न ही इसके क्रियान्वयन हेतु आवश्यक मूलभूत इंफ्रास्ट्रक्चर एवं मैन पावर दी गयी है। इसके बावजूद निजी कम्पनी द्वारा कारपोरेशन को दिये गये सॉफ्टवेयर के अनुरूप ही दबाव डालकर अभियन्ताओं को कार्य करने हेतु बाध्य किया जा रहा है। अभियंताओं ने चेतावनी दी है कि उनकी मांग पर प्रबंधन ने शीघ्र ध्यान नहीं दिया तो प्रदर्शन और मुखर होगा। इस मौके पर रणजीत चौधरी, गौरव शर्मा, विकास सिघंल, उमेश सोनकर, भगवान दास, राकेश, पंकज भारती, इं0 विवेक पटेल, सत्यार्थ गंगवार, रविन्दर कुमार, इं. आलोक, अमित गंगवार, आन्नद बाबू, मोहम्मद अब्दुल्ला, महेंद्र सिंह, रजित कुमार, केके भार्गव, रविन्द्र कुमार, आकाश अग्रवाल, मनोज सिंह, मिलिन्द गौतम, अखिलेश यादव, आरजे वर्मा बरेली जनपद में अन्य सैकड़ों की संख्या में अभियन्ता, जूनियर इंजीनियर एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *