बालोतरा में साप्ताहिक समीक्षा बैठक:जनकल्याणकारी योजनाओं एवं बजट घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा

राजस्थान/बाड़मेर- अतिरिक्त जिला कलक्टर भुवनेश्वर सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं, कार्यक्रमों एवं बजट घोषणाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा आमजन को समयबद्ध लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए गए। बैठक में राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की गई। अतिरिक्त जिला कलक्टर भुवनेश्वर सिंह चौहान ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संपर्क पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों एवं परिवेदनाओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। उन्होंने लंबित प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप संपर्क पोर्टल एवं नकारात्मक समाचारों के संबंध में सभी विभागाधिकारी उसी दिन तथ्यात्मक रिपोर्ट बना मुख्यमंत्री कार्यालय प्रेषित किया जाना सुनिश्चित करें।

उन्होने मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए पात्र पशुपालकों तक योजना का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए गए। उन्होने निर्देश दिये कि 15 अगस्त के पश्चात अपेक्षित प्रगति नही लाने वाले अंतिम पांच अधिकरियों एवं कार्मिकों के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही अमल में लाये। लाडो प्रोत्साहन योजना की समीक्षा के दौरान पात्र बालिकाओं को समय पर योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए गए। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने संबंधित अधिकारियों से योजना के तहत पात्र लाभार्थियों की स्थिति की जानकारी लेते हुए आवश्यक दस्तावेज एवं प्रक्रियाएं पूर्ण करवाने तथा किसी भी स्तर पर पात्र लाभार्थियों को परेशानी नहीं होने देने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के संबंध में आमजन को जागरूक करने तथा अधिक से अधिक पात्र परिवारों को योजना से जोड़ने के निर्देश दिए।

उन्होने खाद्य सुरक्षा योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को खाद्यान्न उपलब्ध कराने एवं लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बजट घोषणाओं से संबंधित कार्यों में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने लंबित कार्यों की नियमित समीक्षा करते हुए आवश्यक विभागीय समन्वय स्थापित कर कार्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करने के निर्देश दिये। इस दौरान अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी हीराराम कलबी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरफूल सिंह, नगर विकास न्यास के सचिव अशोक कुमार, नगर परिषद आयुक्त आशुतोष आचार्य, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश जांदू, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कमलेश चौधरी, जिला परिवहन अधिकारी भगवान गहलोत, जिला शिक्षा अधिकारी बुधाराम, जिला रसद अधिकारी विनीता शर्मा, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक दुष्यंत पटेल समेत समस्त जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

— राजस्थान से राजूचारण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *