बारिश बनी आफत, कब्रिस्तान मे कब्र से बाहर आए शव

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। मूसलाधार बारिश और पानी के तेज बहाव के कारण कब्रिस्तान मे मिट्टी का कटाव हुआ। जिससे दो कब्रे क्षतिग्रस्त होकर शव पानी मे बाहर आ गए। थाना क्षेत्र के गांव रुकुमपुर मे लगातार हो रही बारिश के चलते कब्रिस्तान मे जलभराव हो गया। जिससे दो कब्रों से दफन शव बाहर निकल आए।ग्रामीणों ने बताया कि दो सप्ताह पहले गांव निवासी नन्हे का इंतकाल हुआ था जबकि तीन दिन पहले मेहरून की पत्नी सबरी बेगम का इंतकाल हुआ था। दोनों को गांव के कब्रिस्तान मे दफनाया गया था। रविवार को भारी वर्षा होने से कब्रिस्तान मे पानी भर गया। सोमवार की सुबह देखा तो पानी के कारण दोनों शव कब्र से ऊपर आ गए। घटना की सूचना पर थाना पुलिस और लेखपाल मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की देखरेख मे कब्रिस्तान में इंजन चलाकर से पानी निकाला। जिसके बाद दोनों शवों को दोबारा से दफनाया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *