राजस्थान/बाड़मेर- राजस्थान राज्य के अधिवक्ताओं द्वारा अपने ही सगंठन के 22 अप्रैल और 4 मई 2026 को बार काउंसिल आफ राजस्थान के चुनाव आयोजित किया गया जिसमें सम्पूर्ण राजस्थान प्रदेश के लगभग 64000 से ज्यादा अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बार काउंसिल राज्य के अधिवक्ताओं की सबसे बड़ी वैधानिक संस्था है जिसका निर्माण संसद द्वारा विधि बनाकर किया गया है। इस चुनावों में 234 अधिवक्ताओं ने चुनाव के लिए उम्मीदवारी की और लगभग तीन महीने से ज्यादा लंबी चली मतगणना प्रक्रिया के बाद में दो दर्जन अधिवक्ताओं को बार काउंसिल द्वारा निर्वाचित घोषित किया गया ।
इस चुनावों में बाड़मेर जिले से एवं पूरे पश्चिमी राजस्थान से पहली बार सदस्य बनने का गौरव अधिवक्ता अनामिका सांदू ने प्राप्त किया है,अनामिका सांदू वर्तमान में अतिरिक्त लोक अभियोजक बाड़मेर के पद पर कार्यरत है। अधिवक्ता अनामिका सांदू के सम्मान समारोह में पन्द्रह नवनिर्वाचित बार काउंसिल सदस्यों ने कार्यक्रम में शामिल होकर शुभकामनाएं दी। बार कौंसिल ऑफ़ राजस्थान के सदस्यों की गरिमामय उपस्थित ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
इस दौरान न्यायिक अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारीयों, पुलिस प्रशासन, अधिवक्ताओं,चारण समाज के मौजिज़ लोगों सहित सैकड़ों शुभचिन्तको ने शाल ओढाकर, गुलदस्ते और मन्दिर की प्रसाद के साथ ही ढेरों बधाइयाँ देकर अधिवक्ता अनामिका सांदू का मान बढाया।
इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता रणजीत जोशी , कुलदीप शर्मा, रतन सिंह राव, योगेंद्र सिंह शक्तावत, हरेंद्र सिंह सिनसिनवार, राजेश पंवार, रतनाराम ठोलिया, देवी लाल रावला, राम प्रसाद सिंगारिया, देवेंद्र सिंह मेहलाना, नीरज कुमार गुर्जर, अंजली कौशिक के साथ ही पूर्व अतिरिक्त महाधिवक्ता राजस्थान हाइकोर्ट जयपुर ब्रह्मानंद सांदू, के डी चारण, उदयपुर एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी की डीन डॉक्टर सरला लखावत, राजस्थान यूनिवर्सिटी लॉ कॉलेज के वाइस प्रिंसिपल मयंक बरनवाल, चंदन दान बारहट, कैलाश सांदू, नरसिंह दान देथा, तेज दान देथा, वरिष्ठ पत्रकार राजू चारण, तनेराज सिंह, सोशलमीडिया सम्राट आवड़ दान चारण, कैलाश दान कोडा , दिव्यराज सिंह गढवी, तेजपाल सिंह अगडवा, धीरेंद्र सिंह, कुम्प दान, दलपत दान, कुम्हेर दान, श्याम सहित समस्त जिले के प्रशासनिक अधिकारी एवं पुलिस अधिकारी एवं जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता गण मौजूद रहे साथ ही कार्यक्रम की समाप्ति पर सभी आगंतुकों का भगवान दान चारण, डॉ गुरूदीप एवं लिटिल मास्टर हरप्रीत ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
— राजस्थान से राजूचारण
