बहेड़ी के खेतिहर इलाके मे पहुंचा मगरमच्छ, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

बरेली। जनपद के बहेड़ी तहसील क्षेत्र के गांव मंडनपुर जूनूबी के खेतिहर इलाके मे गुरुवार को एक विशाल मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। अभियान के दौरान मगरमच्छ कई बार झाड़ियों और पानी भरे हिस्सों में छिप गया, जिससे उसे पकड़ने में टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब कई घंटे चले अभियान के बाद वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर लिया। इसके बाद क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली। वन विभाग के अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि यदि क्षेत्र में कोई जंगली जीव दिखाई दे तो उसे पकड़ने या उसके करीब जाने का प्रयास न करें। ऐसी स्थिति में तत्काल वन विभाग को सूचना दें, ताकि सुरक्षित ढंग से रेस्क्यू किया जा सके। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि हाल की बारिश और जलभराव के कारण मगरमच्छ किसी नदी या नहर से निकलकर गांव के जंगल तक पहुंच गया। वन विभाग की टीम ने उसे उसके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ दिया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *