फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। बढ़ती गर्मी व तपिश से लोगों को बुधवार की शाम को राहत मिली। पिछले दिनों से शहर से ग्रामीण तक के लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल लग रहे थे। बुधवार की सुबह से लेकर दोपहर तक लोग भीषण गर्मी का अनुभव कर रहे थे। शाम की समय बारिश के बाद लोगों को राहत मिली। धूल भरी आंधी के बाद हुई झमाझम बारिश से तापमान मे गिरावट आ गई और मौसम खुशनुमा हो गया। तेज आधी के चलते पेड़ गिरने के साथ ही तार टूटने से बिजली गुल हो गई। रोड पर पेड़ गिरने से जाम की स्थिति पैदा हो गई। दिन मे अधियारा छाने से वाहनों की लाईटे जल उठी। बिजली विभाग के अधिकारियों ने सप्लाई को बंद कराकर फाल्ट को सही कराया। लगातार कई दिनों से लोग भीषण गर्मी का प्रकोप झेल रहे थे। बुधवार को आसमान पर बादल छा गए। शाम को अंधेरा छा गया धूल भरी आधी चलने लगी देखते ही देखते झमाझम बारिश होने लगी। जिससे शहर के डेलापीर, कैंट, किला, सौ फुटा रोड समेत कई जगह विशाल पेड़ गिर गए। आंधी तूफान के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश ने मौसम को खुशनुमा कर दिया। लोग बारिश का आनंद लेने के लिए सड़कों पर निकल पड़े। पंतनगर यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक डा. आरके सिंह ने बताया कि बुधवार दोपहर को आंधी के बाद अचानक हुई बारिश के पीछे तीन दिनों से जम्मू-कश्मीर के ऊपर बन रहा हवा का चक्रवात और पश्चिमी विक्षोभ कारण है। विभाग के अनुसार मानसून की बारिश के लिए अभी लोगों को इंतजार करना पड़ेगा। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के कारण बादल छाने और तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।।
बरेली से कपिल यादव
