बरेली मे गरजे अमित शाह, सपा की सरकार बनी तो जेल से बाहर होगे माफिया

बरेली। शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बरेली के भोजीपुरा व आंवला विधानसभा में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। भोजीपुरा विधानसभा क्षेत्र मे श्री सिद्धि विनायक इंस्टीट्यूट के मैदान मे हुई जनसभा में उन्होंने विपक्षी दलों खासकर समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। लोगों को चेताते हुए सवाल किया- प्रदेश में अगरगलती से भी सपा की सरकार बनी तो माफिया जेल मे रहेंगे। क्या ये भाजपा ही है जो माफियाओं को जेल भेजती है। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये चुनाव उत्तर प्रदेश को भविष्य बनाने का चुनाव है। यह चुनाव तय करेगा कि माफियाओं का राज चलेगा या कानून का राज चलेगा। उत्तर फिर से एक बार दंगों की आग में झुलसेगा या यहां विकास का रास्ता प्रशस्त होगा। उन्होंने कहा कि वे धर्म व जाति को बात करने वाले लोग गुमराह करना चाहते हैं। साढ़े सात साल में उत्तर प्रदेश का विकास हुआ है। भाजपा मोदी के सबका साथ-सबका विकास के नारे पर चलती है। योगी सरकार ने यूपी से माफियाराज को खत्म किया। आज अतीक अहमद, आजम खान, मुख्तार अंसारी जैसे जेल में हैं। लोगों में भय का माहौल खत्म हुआ है। सपा की सरकार आई तो जेल से बाहर आ जाएंगे ये सब। मोदी सरकार ने हर गरीब का साथ दिया है। गैस सिलिंडर, बिजली मकान दिए। खुद को समाजवादी कहने वाले बताएं कि अब तक गरीबों के लिए क्यों नहीं सोचा। भाजपा की सरकार ने दो करोड़ घरों में शौचालय बनवाया। आज गरीबों को इलाज के लिए भाजपा ने हर गरीब को 5 लाख तक का सारा इलाज आयुष्मान कार्ड से मुफ्त कराया। गृह मंत्री ने कहा कि मोदी जी ने सबको फ्री टीका लगवाया।हर व्यक्ति को फ्री अनाज, दलहन दिया। हमने अब से सभी किसानों को फ्री बिजली देने का वादा किया है। हम प्रति व्यक्ति आय को दोगुना करेंगे। माफिया को यूपी मे घुसने नहीं देंगे। हम धारा 70 हटाना चाहते थे तो सपा, बसपा विरोध करती थी। अखिलेश कहते थे कि खून की नदियां बहेंगी। जब हटाया तो किसी की कंकड़ फेंकने की हिम्मत भी नही हुई। कांग्रेस को सरकार में पाकिस्तान हमारे सैनिकों के सिर काट ले जाती थी। हमारे समय में पुलवामा हुआ तो घर मे घुसकर मारा। भाजपा सरकार ने सेना का मनोबल बढ़ाने का काम किया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *