बरेली-दिल्ली हाईवे पर आटो व बस मे टक्कर, तीन वर्षीय मासूम की मौत, पांच लोग घायल

सीबीगंज, बरेली। शनिवार को थाना सीबीगंज क्षेत्र मे बरेली-दिल्ली हाईवे पर निजी बस ने ऑटो में टक्कर मार दी। इस हादसे में आठ लोग घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान तीन साल के बच्चे ने दम तोड़ दिया। चालक मौके पर बस छोड़कर भाग गया। पुलिस ने बस को कब्जे मे ले लिया है। वही बस चालक और मालिक के खिलाफ सीबीगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार थाना प्रेमनगर क्षेत्र के रामलीला ग्राउंड हार्टमैन के पास रहने वाले राजपाल शनिवार की दोपहर को फतेहगंज पश्चिमी स्थित ससुराल से पत्नी बच्चों के साथ होली मिलकर घर को ऑटो से लौट रहे थे। ऑटो जैसे ही रामपुर रोड पर हिन्दुस्तान यूनिट के पास शाही की ओर जा रही तेज रफ्तार निजी बस ने सामने से ऑटो मे टक्कर मार दी। ऑटो झुमका तिराहे से शहर की ओर आ रहा था। हादसे मे राजपाल, पत्नी कमलेश, बेटी सोनम, प्रशांत, दीपेश, भाई रवि व उसकी पत्नी नन्ही देवी व तीन वर्षीय बेटा प्रियांशु घायल हो गये। हादसे की सूचना सीबीगंज पुलिस को दी गई। जिस पर परसाखेड़ा चौकी इंचार्ज विश्वदेव सिंह मौके पर पहुंचे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां, प्रियांशु ने दम तोड़ दिया, जबकि सात घायलों का प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों वाहनों के चालक घटनास्थल से अपने अपने वाहनों को छोड़कर भाग निकले। हास्पिटल मे भर्ती रवि ने बताया कि सभी लोग फतेहगंज पश्चिमी ससुराल गये थे। सभी काफी खुश थे। घटना में प्रियांशु की मौत के बाद परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। बेटे की होली के रंग वाली फोटो देखकर रो रहे है। कर्मचारी नगर बाईपास तिराहे से झुमका तिराहे तक सड़क कई जगह टूटी है। इसकी वजह से अक्सर जाम लगता है। टूटी सड़क हादसे की बड़ी वजह बनी। हादसे के बाद वहां दोनों ओर तक कई किमी तक जाम लगा रहा। इंस्पेक्टर सीबीगंज ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर ऑटो और बस को हटवाया। इसके बाद यातायात शुरू हुआ।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *