बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हत्यारोपियों का पुतला फूंककर किया विरोध प्रदर्शन, फांसी देने की मांग

फरीदपुर, बरेली। राजस्थान के उदयपुर मे टेलर कन्हैया लाल की हुई बर्बरता पूर्वक हत्‍या के विरोध पूरे देश में है। लोगों में आक्रोश है। इसी क्रम मे बुधवार को जिले के फरीदपुर मे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इस जघन्‍य वारदात की घोर निंदा करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इसके साथ ही स्टेशन रोड मोड़ पर हत्‍यारोपितों का पुतला फूंककर विरोध जताया और हत्यारोपियों को जल्द से जल्द फांसी देने की मांग की। कहा कि ऐसे तालिबानी मानसिकता वाले लोग समाज के लिए बड़ा खतरा है। आपको बता दें मंगलवार को राजस्‍थान के उदयपुर में एक टेलर कन्‍हैयालाल की दो आरोपितों गौस मोहम्‍मद और रियाज जब्‍बार ने गला काटकर हत्‍या कर दी थी। कन्‍हैयालाल ने कुछ दिन पहले इंटरनेट मीडिया पर पोस्‍ट करके नुपुर शर्मा का समर्थन किया था। इसी के चलते दो आरोपितों मोहम्‍मद गौस और रियाज जब्‍बार ने उनकी हत्‍या कर दी। साथ ही इंटरनेट मीडिया पर वीडियो वायरल कर हत्‍या करने की बात भी स्‍वीकार की। इस दौरान मुख्य रूप से बजरंग दल के विभाग संयोजक कपिल शर्मा, विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष मानवेंद्र राणा, नगर अध्यक्ष सोमपाल राठौर, गुरुदेव पाठक, रामनाथ, अंकित राजपूत, रोहन गुप्ता, अमन पांडे, प्रदीप राजपूत, प्रमोद बलधारी, निशांत सिंह, धर्मेंद्र चौधरी, अंशु राजपूत, अमित मिश्रा, राजा सक्सेना, रंजीत, हजारीलाल कश्यप, ओमप्रकाश कश्यप, सौरव गुप्ता, अमित पांडे, बबलू भैया, मोहित प्रजापति, राहुल, राजेंद्र राठौर, जितेंद्र शर्मा, बेचेलाल समेत तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने हत्‍यारोपितों को फांसी देने और राजस्‍थान सरकार को बर्खास्‍त करने की मांग की।। 

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *