बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। प्रेस क्लब फतेहगंज पश्चिमी के कार्यालय मे शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पत्रकारों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों को याद करते हुए नमन किया। इस दौरान पत्रकारों ने सरदार पटेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनका दृढ़ संकल्प, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र के प्रति समर्पण आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। इस मौके पर गणेश पथिक, खेमपाल गंगवार, सौरभ पाठक, राजकुमार कश्यप, प्रवीन मौर्य, प्रवीण पांडेय, साहिल अंसारी, सरफराज अंसारी सहित अन्य पत्रकार साथी मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव
