प्रेमी से बात करते देख चाचा ने की थी किशोरी की हत्या

अलीगंज, बरेली। प्रेमी से बात करते देखकर चाचा ने ही किशोरी की हत्या करके शव को ट्यूबवेल के कमरे मे छिपा दिया और रात मे खेत मे दफन कर दिया। गुरुवार को पुलिस ने किशोरी के बाबा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके चाचा को जेल भेज दिया। अलीगंज के अनिरुद्धपुर की गौटिया उर्फ हाफिजगंज की 16 वर्षीय किशोरी कक्षा दस की छात्रा थी। गांव के ही सजातीय युवक से उसका प्रेम प्रसंग था। इससे नाराज परिजन ने 28 जुलाई को उसकी हत्या करके शव को अपने ही खेत में गहरा गड्ढा खोदकर दफन कर दिया। इस मामले मे पुलिस ने किशोरी के चाचा जय प्रकाश से सख्ती से पूछताछ की तो पूरा मामला खुल गया और बुधवार को शव निकालकर पोस्टमार्टम कराया गया। जिसमें हत्या की पुष्टि हुई। गुरुवार को पुलिस ने किशोरी के बाबा नत्थूलाल की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी चाचा जयप्रकाश को जेल भेज दिया। पूछताछ में जयप्रकाश ने बताया कि 28 जुलाई को वह मिर्च के खेत में काम कर रहा था और किशोरी भी वहां मौजूद थी। कुछ देर बाद उसने देखा कि किशोरी वहां नहीं है। खोजबीन की तो किशोरी ट्यूबवेल के कमरे के पास मोबाइल से अपने प्रेमी से बात कर रही थी। गुस्से में आकर उसने गला घोंटकर किशोरी की हत्या कर दी और शव को ट्यूबवेल के कमरे में छिपाकर घर चला गया। परिजन ने किशोरी के बारे में पूछा तो कह दिया कि वह प्रेमी के साथ चली गई। फिर रात में नमक लेकर आया और खेत में गड्ढा खोदकर शव को दफन कर दिया। लोगों को तंत्र-मंत्र के चलते हत्या लगे, इसलिए उसके दोनों पैरों में तीन-तीन कीलें ठोक दीं। गुरुवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *