बरेली। सड़क चौड़ीकरण मे आ रहे हरे पेड़ों के कटान का विरोध तेज हो गया है। मंगलवार को सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता हरे पेड़ों का कटान रोकने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट पर पहुंच गए। डीएम ऑफिस के बाहर कार्यकर्ताओं ने हरे पेड़ों को काटने का विरोध किया और कहा कि बरेली महानगर मे दिन-प्रतिदिन वायु प्रदूषण वह तापमान के बढ़ने के कारण नगरीय नियोजन मे पेड़ों के महत्व सर्वविदित है। अतः सड़क चौड़ीकरण हेतु पेड़ को काटने के बजाय उस पर रेडियम पेंट करवा व फेंसिंग का घेरा बनवा के दुर्घटना रोधी बनाया जा सकता है ताकि शहर की हरियाली कम न हो। भारत सरकार की पर्यावरण नीति 2006 के अनुरूप विकास कार्य में पर्यावरण संरक्षण को अनिवार्य घटक के रूप मे महत्व दिया जाए। प्रदर्शनकारियों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौंपा। साथ ही पेड़ों का कटान न रुकने पर आंदोलन को तेज करने की चेतावनी दी। इस मौके पर जागर के सचिव डॉ प्रदीप कुमार, सपा प्रवक्ता मयंक शुक्ला मोंटी, शैलेश शर्मा, एडवोकेट नमिता सिंह, विधि छात्र रजनीश सिंह, इसरफील राशमी प्रतीक शर्मा, विवेक राज चौधरी आदि मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव
