*कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल सांसद हाजी फजलुर्रहमान से मिला
सहारनपुर- सहारनपुर कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने सहारनपुर लोकसभा सांसद हाजी फजलुर्रहमान के निवास पर मुलाक़ात की। प्रतिनिधिमंडल ने लोकसभा में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की मांग उठाने पर सांसद का धन्यवाद किया और फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। सहारनपुर कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार वर्मा एडवोकेट ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की मांग लंबे समय से चली आ रही है। हाईकोर्ट की बेंच न होने से पश्चिम उत्तर प्रदेश के अधिवक्ताओं और जनता को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने प्रतिनिधिमंडल में आए अधिवक्ताओं को विश्वास दिलाया कि वह उनकी आवाज को आगे भी उठने का काम करेंगे। इस दौरान बाबू महिपाल सिंह एडवोकेट, अमर सिंह एडवोकेट, अमरीश अग्रवाल, प्रवेज हसन एडवोकेट, रजनीश कुमार एडवोकेट, सांसद पुत्र मोनिस रज़ा, चौधरी सलीम अख्तर, आकिल फारूक एडवोकेट, अली चौधरी, अरशी हसन, रिहान खान, आसिफ प्रधान, रियाज़ गाड़ा, सय्यद हस्सान आदि उपस्थित रहे।
– सहारनपुर से सुनील चौधरी
