पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह की मौजूदगी में निकली लोधी जागृति रथ एवं तिरंगा यात्रा

बरेली। वीरांगना महारानी अवंती बाई लोधी और अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी की स्मृति में रविवार को अवंती बाई लोधी महासभा जिला बरेली की ओर से लोधी जागृति रथ यात्रा एवं तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में उत्तर प्रदेश के पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह, मीरगंज विधायक डीसी वर्मा समेत जनप्रतिनिधि और समाज के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
यात्रा का शुभारंभ सुबह 9:30 बजे मकरंदपुर धाराजीत स्थित श्री छदम्मी लाल लोधी मेमोरियल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से हुआ। महासभा के जिलाध्यक्ष मोतीराम लोधी के आह्वान पर निकली यात्रा में डॉ. सीताराम राजपूत, प्रोफेसर नामचांद राणा, एडवोकेट आंवला, मास्टर हीरालाल वर्मा, रेवती स्कूल के प्रधानाचार्य ब्रजलाल लोधी समेत तमाम समाज के लोगों ने भाग लिया।
तिरंगा यात्रा में लोगों ने वीरांगना महारानी अवंती बाई लोधी और अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी के जयकारे लगाए। यात्रा देवचरा, भमोरा, आंवला स्थित अवंती बाई पार्क, मऊ, रामनगर, गुलड़िया, राजपुर कला, पट्टपरा गंज, अलीगंज, मझगवां, बिशारतगंज, कांधरपुर, शहवाजपुर, हरैया गौटिया, रामगंगा पुल, बुखारा मोड़ और मिर्जापुर होते हुए शाम करीब 4:30 बजे सिद्धबाबा पहुंचकर संपन्न हुई।
महासभा की ओर से 16 अगस्त से 20 सितंबर तक घर-घर दीप जलाओ अभियान भी चलाया गया। आयोजकों ने कहा कि अभियान का उद्देश्य देश के वीर-वीरांगनाओं के त्याग, बलिदान और योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाना तथा युवा पीढ़ी को उनके इतिहास से परिचित कराना है। यात्रा के दौरान तिरंगा हाथों में लेकर लोगों ने वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

— बरेली से तकी रज़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *