पप्पू यादव की सद्बुद्धि के लिए विहिप ने किया हवन

बरेली। विश्व हिंदू परिषद ने बिहार के पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के संसद भवन के बाहर भगवा वस्त्र पहनने को लेकर साधु-संतों का अपमान करने का आरोप लगाते हुए शनिवार को श्रीकृष्ण लीला स्थल स्थित कार्यालय में सहृद्धि हवन किया। विहिप पदाधिकारियों ने इसे हिंदू समाज की आस्था से जुड़ा विषय बताते हुए सांसद के इस कृत्य पर कड़ी आपत्ति जताई और आक्रोश व्यक्त किया। हवन के दौरान अजयानंद महाराज ने कहा कि भगवा केवल वस्त्र नहीं, बल्कि सनातन परंपरा और त्याग का प्रतीक है। इसका सम्मान किया जाना चाहिए। सुधीर नारायण ने कहा कि साधु संत समाजहित में कार्य करते है। उन्हें राजनीति मे नही घसीटना चाहिए। संजय शुक्ला ने आरोप लगाया कि श्रीराम मंदिर चढ़ावा प्रकरण में दोषियों पर कार्रवाई हो रही है लेकिन संत समाज को बदनाम करने का प्रयास अनुचित है। देवेंद्र सिंह सोम ने कहा कि सनातन परंपरा का अपमान किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। विहिप ऐसे मामलों का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जारी रखेगी। मुकेश पांडे, बाबा संतोष दास, भास्करानंद ब्रह्मचारी, राजवेंद्र शर्मा पुजारी, केवलानंद गौड, अंकित कुमार, केके शंखधार, आशीष शर्मा, निखिल गंगवार, सर्वेश यादव, शोभित मिश्रा, योगेंद्र गंगवार, गोपाल रस्तोगी, परम केसवानी, मयंक अग्रवाल, राहुल गुप्ता समेत संगठन के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *