पत्नी से मनचले युवकों द्वारा छेड़खानी का विरोध करना पति को पड़ा भारी

बरेली – पत्नी से मनचले युवकों द्वारा छेड़खानी का विरोध करना पति को भारी पड गया। युवकों द्वारा पति को सरिया मारकर घायल कर दिया गया। जिससे सर पर गंभीर चोटें आई है। थाना बारादरी मे तहरीर दर्ज करने के बाद नदीम को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया।

जानकारी के अनुसार थाना बारादरी जोगी नवादा नदीम की पत्नी दूध लेने घर के दरवाजे पर खड़ी थी फैजान द्वारा नदीम की पत्नी से बदतमीजी व अश्लील हरकतें करने लगे। नदीम जो देर रात काम पर से आने के बाद सो रहा था उसने मौके पर जाकर विरोध किया ।नदीम के अनुसार फैजान आरिश गुसिब द्वारा नदीम पर सरिया से हमला कर दिया गया जिससे नदीम के सर में गंभीर चोटें आई खून निकलता देख युवक वहां से खिसक गए। नदीम की पत्नी द्वारा जोगी नवादा थाना बारादरी में तहरीर दी जिस पर बारादरी पुलिस द्वारा नदीम को उपचार के लिए जिला अस्पताल बरेली रेफर किया जहां नदीम के सर में गंभीर चोटें आई। पत्नी द्वारा बताया गया मेरे से पहले भी इन लोगों ने अश्लील हरकतें कर चुके हैं जिसका विरोध करने पर मेरे पति को बुरी तरीके से पीटा गया था पीड़ित पति – पत्नी ने मीडिया से मुखातिब होते हुए योगी सरकार से मदद की गुहार लगाई है अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि महिलाओं को सुरक्षा व सम्मान मिले और अपराधियों के हौसले बुलंद न हो।

– बरेली से तकी रज़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *