पत्नी ने डॉक्टर पति को चप्पलों से पीटा, आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज

फरीदपुर, बरेली। जनपद के थाना फरीदपुर क्षेत्र मे विवाद के चलते पत्नी ने डॉक्टर को अस्पताल में घुसकर चप्पलों से पीटा। पत्नी और उसके मायके वालों ने अस्पताल में तोड़फोड़ करते हुए 7000 की नकदी निकाल ली। 50000 रुपये प्रति महीने की रंगदारी मांगी। चप्पलों से पीटते हुए वीडियो बना लिया। वीडियो इंस्टाग्राम आईडी पर अपलोड कर दिया। सीओ के आदेश पर डॉक्टर ने पत्नी और उसके मायके वालों समेत आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक सेंथल पट्टी के लाडपुर उस्मानपुर निवासी राशिद अली पेशे से डॉक्टर है। राशिद का फरीदपुर मे बाईपास पर मर्सी के नाम से हॉस्पिटल है। राशिद अली का निकाह के बाद से ही पत्नी शबाना से विवाद चल रहा था। आरोप है कि 7 मई को राशिद अली अपने अस्पताल के चेंबर में बैठे थे। इसी दौरान उनकी पत्नी शबाना अपने मायके वालों के साथ अस्पताल में घुस गईं। उन्होंने राशिद अली को चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया। जबकि शबाना के मायके वालों ने पूरे अस्पताल में तोड़फोड़ करते हुए चेंबर में रखी 7000 की नकदी निकल ली। शबाना के साथियों ने मारपीट का वीडियो बना लिया। राशिद अली ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले शबाना और उनके साथी मायके वाले 50000 प्रति महीने की रंगदारी मांगते हुए फरार हो गए। राशिद अली ने थाने में तहरीर दी लेकिन मुकदमा दर्ज नही किया गया। इसी दौरान शबाना ने राशिद अली की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाई। राशिद अली की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी पर चप्पलों से पीटते हुए शबाना ने वीडियो अपलोड कर दिया। मारपीट का वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड होने के बाद शर्मसार हुए डॉक्टर ने सीओ से न्याय की गुहार लगाई। सीओ के आदेश पर शबाना,उनके पिता छोटे शाह, नदीम, शबनम, जुनैद, सिमरन समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *