नुक्कड़ नाटक से स्वच्छता का दिया संदेश, सलेक्शन चौराहा पर सफाई अभियान

बरेली। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत चल रहे स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान का गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के मौके पर समापन हुआ। नगर निगम की ओर से आयोजित कार्यक्रम में हजारों नागरिकों ने भाग लिया। मेयर डॉ. उमेश गौतम और नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान स्वच्छता जागरूकता, नुक्कड़ नाटक, विशेष सफाई अभियान, स्वच्छता शपथ और प्रतिभागियों के सम्मान सहित कई गतिविधियां हुईं। पर्यावरण अभियंता राजीव राठी ने बताया कि कार्यक्रम में नगर निगम अधिकारियों-कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, छात्राओं, एसबीएम, आईईसी टीम, वन विभाग के कर्मचारियों और नागरिकों ने हिस्सा लिया। स्वच्छता जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत हरुनगला वार्ड-17 में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। डेयरी और ग्रीन वेस्ट के लिए सीबीजी प्लांट: नगर निगम से डेयरी और ग्रीन वेस्ट के वैज्ञानिक प्रबंधन के लिए कंपोसट बायो गैस (सीबीजी) प्लांट स्थापित किया जा रहा है। डेयरियों के वेस्ट और ग्रीन वेस्ट के प्रसंस्करण एवं उपयोग की व्यवस्था विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। सलेक्शन चौराहा पर नगर निगम और वन विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से विशेष सफाई अभियान चलाया। वन विभाग के श्री वैभव चौधरी, सीओ और उनकी टीम ने अभियान में सहयोग किया। 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक चले स्वच्छता ही सेवा अभियान में विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने वालों को पुरस्कार और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *