निर्माणाधीन पानी की टंकी का जीना गिरा, एक मजदूर की मौत, दो घायल

शेरगढ़, बरेली। विकासखंड शेरगढ़ की ग्राम पंचायत बकैनिया बीरपुर मे हर घर जल जीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन पानी की टंकी का जीना (सीढ़ियां) सोमवार दोपहर हादसे मे अचानक भरभराकर गिर गया। काम कर रहे दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों के अनुसार इनमें से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान वरुण पुत्र डोरी लाल, उम्र करीब 20 वर्ष, ग्राम पंचायत इंद्र, थाना नवाबगंज के रूप में बताई गई है। वही घायल राजेश पुरी पुत्र हेतराम निवासी कुंडलिया खुर्द, थाना बिशारतगंज बताया जा रहा है। मौके पर मौजूद ग्रामीण थोड़ी राम ने बताया कि हादसे के समय करीब पांच मजदूर काम कर रहे थे। तभी अचानक जीना भरभराकर नीचे गिर गया और उसका आधे से अधिक हिस्सा टूटकर नीचे आ गया। उन्होंने बताया कि कुछ मजदूर काम करने से मना कर रहे थे लेकिन एक अधिकारी के आने के बाद उन्हें काम करने के लिए कहा गया। ग्रामीण नंदकिशोर का कहना है कि पानी की टंकी दक्षिण दिशा की ओर झुक चुकी है और निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर तरह-तरह के सवाल उठाए गए।। ग्रामीण प्रेमशंकर, अमित, रामप्रकाश, अनुज, मोहित और रामचरनलाल समेत कई लोगों ने निर्माण कार्य की तकनीकी जांच और दोषियो पर कार्रवाई की मांग की है। गांव के प्रधान महेंद्र पाल वर्मा ने भी गुणवत्ता की जांच की मांग की है। । मीरगंज एसडीएम निधि शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। बताया कि जल जीवन मिशन के अधिकारियों से बात की गई है फिलहाल शव का पीएम कराया जाएगा उसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवार की पूरी मदद की जाएगी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *