नाले के अतिक्रमण पर नगर पंचायत का गरजा बुलडोजर, कराई सफाई

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। सम्पूर्ण समाधान दिवस मे अधिवक्ता की शिकायत पर डीएम के निर्देश पर बुधवार को ईओ की अगुवाई मे नगर पंचायत टीम ने चोक नाले के ऊपर किए गए अतिक्रमण को जेसीबी से हटा दिया। शिकायतकर्ता ने बदले की भावना से कार्यवाही करके उनका अधिक नुकसान का आरोप लगाया है। मंगलवार को तहसील मीरगंज सम्पूर्ण समाधान दिवस मे जिलाधिकारी अविनाश सिंह से अधिवक्ता नवीन कुमार सिंह के द्वारा चोक नाले की शिकायत का फर्जी निस्तारण और नाले के ऊपर से अतिक्रमण हटाकर सफाई कराकर जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की शिकायत की गई थी। जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए दो दिन के अंदर चोक नाले का अतिक्रमण हटाकर साफ सफाई के सख्त निर्देश दिए थे। बुधवार दोपहर के बाद मीरगंज तहसील से नायव तहसीलदार सिमरन मैथानिया, लेखपाल आदित्य गंगवार और ईओ पुष्पेंद्र सिंह राठौर पुलिस फोर्स लेकर नगर पंचायत टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जेसीबी मशीन से नाले की सफाई करवाई की। मेघा अस्पताल ने नाला पर लगाए गए फ्रीजर समेत समूचे नाला पर किए अतिक्रमण को हटाकर सफाई करने की योजना तैयार की गई। शिकायतकर्ता नवीन कुमार सिंह के धर्मकांटा को जाने वाले रोड को तोड़ दिया गया। उनकी मां के विरोध के बाद नगर पंचायत टीम आगे बढ़ गई। लंबे समय से नाले मे गंदगी और सिल्ट जमा होने से पानी की निकासी बाधित थी। इससे आसपास के लोगों को जलभराव की समस्या झेलनी पड़ रही थी। अधिशासी अधिकारी पुष्पेन्द्र सिंह राठौर ने बताया कि नाले पर अवैध कब्जा कर रखी गई संरचनाओं को हटाकर पानी की सुचारू निकासी सुनिश्चित की गई है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *