नाराज किसान नेताओं ने नंगे पर निकाली पदयात्रा, सौंपा ज्ञापन

बरेली। नाराज किसान नेताओं ने नंगे पैर पदयात्रा निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। बीते 5 अप्रैल को किसान एकता संघ द्वारा टोल प्लाजा के 5 किलोमीटर के दायरे मे रहने वाले किसानों को टोल टैक्स फ्री किए जाने को लेकर भोजीपुरा टोल पर हुई किसान पंचायत के समझौते पर प्रशासन एवं टोल अधिकारियों द्वारा अमल न किए जाने से नाराज किसान नेता डॉ रवि नागर ने सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में पहले तो अपने साथियों के साथ धरना प्रदर्शन किया। उसके बाद तहसील बरेली तक नंगे पैर पदयात्रा कर प्रशासन को संदेश दिया कि उनकी जायज मांगों के लिए वह पीछे हटने वाले नही है। अपनी जायज मांग के लिए लड़ते रहेंगे। किसानों व प्रशासन के मध्यस्थ समझौते पर गंभीरता से विचार कर किसानों के हक में की गई मांग का समाधान किया जाए और मध्यस्थ नायब तहसीलदार निरंजन सिंह से मुलाकात कर अपनी नाराजगी व्यक्त कर बेमौसम हुई बारिश से बर्बाद फसलों के मुआवजा की स्थिति पर चर्चा कर मांग पत्र प्रेषित किया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *