बरेली। बहुजन समाज पार्टी छोड़कर आए पूर्व ब्लाक प्रमुख नरेश सोलंकी का मंगलवार को पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अगम मौर्य व संगठन के पदाधिकारियों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। नरेश सोलंकी ने भी 2022 मे अखिलेश यादव की सरकार बनाने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष अगम मौर्य ने बताया कि नरेश सोलंकी के पार्टी मे शामिल होने से पार्टी को क्षेत्र मे मजबूती मिलेगी। बही समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव सुरेंद्र सोनकर व रणवीर सिंह जाटव का कार्यालय पर भव्य स्वागत किया गया। सपा जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष समीम खां सुल्तानी सहित सपा के नेताओं ने फूल माला डालकर स्वागत किया। इस अवसर पर भगवत सरन गंगवार, मयंक शुक्ला, रविंद्र यादव, डॉ अनीस बेग, ई अनीस अहमद खां, गौरव जायसवाल, नूतन शर्मा, ब्रह्म स्वरूप सागर, पवन सक्सेना, नीरज तिवारी, जितेन्द्र पाल सिंह, पप्पू राणा, रामसेवक प्रजापति, हरी सिंह वरदान, नफीस आजाद, बंता सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके अलावा महिला सभा की जिलाध्यक्ष भारती चौहान ने रुचि ठाकुर को जिला सचिव की जिम्मेदारी सौंपी। इस मौके पर नीरज तिवारी, अलका सक्सेना, प्रियांशी शर्मा ने उन्हें बधाई दी।।
बरेली से कपिल यादव
