नगरिया सादात पर मरम्मत कार्य के चलते बंद रही क्रॉसिंग, राहगीर रहे परेशान

मीरगंज, बरेली। शुक्रवार को रेलवे कर्मचारियों ने नगरिया सादात रोड की क्रॉसिंग बंदकर दिनभर मरम्मत कार्य किया। क्रॉसिंग बंद होने से राहगीर दिनभर परेशान रहे। लोग मीरगंज और दूसरे स्थानों को जाने को भटकते रहे। मरम्मत कार्य छह नवंबर की शाम तक चलेगा। नगरिया सादात रेलवे स्टेशन के नजदीक पश्चिमी दिशा में नगरिया सादात रोड पर रेलवे की क्रॉसिंग संख्या-379 है। रेलवे ने ओवरहालिंग कार्यों को क्रॉसिंग को तीन दिन को बंद कर दिया। शुक्रवार की सुबह रेल कर्मचारियों ने क्रॉसिंग बंद करके ट्रैक पर मरम्मत का कार्य शुरू किया। लोगों को क्रॉसिंग बंद होने की जानकारी नहीं थी। नगरिया सादात, खमरिया सानी, सिल्लापुर, सिंधौली, मंडनपुर, नौसना, कुल्छा खुर्द आदि के लोग बाइकों, टेंपो व साइकिलों से क्रॉसिंग पर पहुंचे। क्रॉसिंग पर उन्हें तीन दिन क्रॉसिंग बंद होने की जानकारी हुई। नगरिया सादात के नेमचंद मौर्य बाइक से राजेंद्र प्रसाद इंटर कालेज जाने को क्रॉसिंग पर पहुंचे। क्रॉसिंग बंद होने पर उन्हें नगरिया कल्यानपुर होकर मीरगंज जाना पड़ा। नौसना के बब्बू खां ने बताया हमें क्रॉसिंग से लौट कर ओवरब्रिज से होकर मीरगंज जाना पड़ा। साइकिल उठाकर ट्रेक से निकल रही छात्राओं ने बताया हमें पहले पता होता तो कालेज साइकिल लेकर नहीं आते।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *