नकटिया नदी मे बह गया मछली पकड़ने गया किशोर

बरेली। दोस्तों के साथ नकटिया नदी में मछली पकड़ने गया युवक पानी के बहाव में बह गया। पीएसी के गोताखोर रात तक उसकी तलाश में जुटे रहे लेकिन कुछ पता नहीं चला। थाना इज्जतनगर की तुलाशेरपुर बीडीए कॉलोनी मे रहने वाले झम्मन लाल का 17 वर्षीय बेटा महेश कॉलोनी के ही दोस्त अभिषेक, नकुल, शिवा एवं नंदू के साथ मंगलवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे नकटिया नदी में मछली पकड़ने और नहाने गया था। नकटिया नदी के किनारे बीडीए श्मशान घाट की दीवार के समीप पेड़ पर कपड़े टांगने के बाद सभी दोस्त दीवार से नदी में कूदकर नहाने लगे। नदी में पानी का बहाव अत्यंत तेज होने के कारण महेश तेज धार में बहने और गहरे पानी में डूबने लगा। साथियों ने उसे बचाने का भरसक प्रयास किया गया, परंतु पानी का बहाव अत्यधिक तेज होने के कारण महेश नदी में बहकर लापता हो गया। परिजन की सूचना पर इज्जतनगर पुलिस मौके पर पहुंची और नदी में उसकी तलाशी का अभियान शुरू किया गया। नदी का आगे का क्षेत्र बिथरी चैनपुर में होने के कारण वहां की पुलिस भी पहुंच गई और फिर पीएसी के गोताखोरों की मदद से रात नदी में महेश की तलाश हेतु अभियान चलाया गया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *