धर्मगुरुओं पर अशोभनीय टिप्पणी से भड़के सैकड़ों लोग पहुंचे थाने, जांच में जुटी पुलिस

बरेली। जनपद के थाना मीरगंज क्षेत्र के नगर के एक चिकित्सक ने धर्मगुरुओं पर अशोभनीय टिप्पणी कर दी। इससे मुस्लिम समाज के लोग आक्रोशित हो गए। दोपहर बाद सैकड़ों आक्रोशित लोग थाना गेट पर जुट गए। धर्मगुरुओं के साथ कुछ लोगों ने चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई को संयुक्त प्रार्थना पत्र दिया। रात मे समझौता हो गया। नगर के मुस्लिम चिकित्सक ने अपने समाज के कुछ धर्मगुरुओं पर कथित रूप से अशोभनीय टिप्पणी कर दी। इससे लोगों में आक्रोश पैदा हो गया। शुक्रवार को नमाज खत्म होने के कुछ देर बार सैकड़ों आक्रोशित लोग थाना गेट पर जुट गए। लोग टिप्पणी करने वाले चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। नगर के धर्मगुरुओं के साथ कुछ लोगों ने थाने मे टिप्पणी करने वाले चिकित्सक के खिलाफ संयुक्त प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस ने सीओ और नवागत एसओ को अवगत कराया। थाना गेट पर भीड़ जुटने पर पुलिस ने वीडियोग्राफी की। धर्मगुरुओं ने आक्रोशित लोगों को समझाकर घर भेज दिया। मामले की जानकारी होने पर व्यापार मंडल अध्यक्ष रामनरायन गुप्ता, व्यापारी नेता संजीव गुप्ता व जीशान अंसारी ने दोनों पक्षों को साथ बैठाकर मामले का समाधान कराने का प्रयास शुरू किए। शाम को कुछ लोगों ने पुलिस से आपस में मामला निपटाने की बात कही। रात में मोती मियां की दरगाह परिसर मे मामले को लेकर बैठक हुई। बैठक में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। पूर्व सभासद जीशान अंसारी ने बताया चिकित्सक ने अपनी टिप्पणियों पर माफी मांग ली। लिखित समझौता पुलिस को देने जा रहे हैं। बैठक में दरगार के सज्जादनशी तस्लीम मियां, ताहिर मियां, मौलाना नदीम, मौलाना शरीफ, हाजी सद्दीक, पूर्व चेयरमैन इल्यास अंसारी एवं सपा नेता अफसान खां मौजूद रहे। सीओ गौरव सिंह ने बताया कुछ लोगों ने पुलिस को संयुक्त प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस जांच कर रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *