दुर्गा मंदिर के दान पात्र से हजारों की चोरी, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

बरेली। शहर के ग्रेटर ग्रीन पार्क मंदिर में रखे दान पात्र से मंगलवार की रात चोरों ने हजारों रुपये की नकदी से हाथ साफ कर लिया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष की तरफ से थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल कर जांच में जुटी है। आपको बता दे कि थाना बारादरी क्षेत्र के मंदिर के पुजारी दयानंद द्विवेदी ने बताया कि रोज की तरह मंगलवार को वह मंदिर को बंद कर अपने घर चले गए। बुधवार की सुबह जब उन्होंने पांच बजे मंदिर को आकर खोला तो सारा सामान बिखरा हुआ था। ताले टूटे हुए थे। दान पात्र का भी ताला टूटा था। तुरंत ही उन्होंने इसकी जानकारी मंदिर कमेटी के अध्यक्ष को दी। मौके पर पहुंचे सदस्यों ने इसकी जानकारी बारादरी पुलिस को दी। पुलिस ने तुरंत ही सीसीटीवी खंगाला तो उन्होंने उसमे देखा की एक बजे के समय दो युवक मंदिर मे घुसे और दान पात्र का ताला तोड़कर रुपये निकाल रहे थे। यही नहीं उन्होंने मंदिर में बैठकर रुपये निकालने के बाद उन्हें वहां पर ही गिनना शुरू कर दिया और रुपये लेकर वहां से निकल गए। वही इस मामले में कॉलोनी के लोगों ने बताया कि मंदिर में चोरी सिक्योरटी गार्ड की लापरवाही से हुई है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *