बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। रविवार की शाम करीब चार बजे बरेली की चौकी नकटिया पुलिस ने कस्बे के मुख्य बाजार में बालाजी ज्वेलर्स की दुकान पर काम करने वाले कारीगर को उठा ले गई। अचानक हुई घटना से जहां इलाके में सनसनी फैल गई वही लोग दहशत मे आ गए। सूचना पर परिजनों ने लिखित मे तहरीर देकर पुलिस ने कार्रवाई की मांग की। मिली जानकारी के अनुसार कस्बे के मुख्य बाजार मे बालाजी ज्वेलर्स की दुकान पर पंकज रस्तोगी कारीगर का काम करता है। रविवार को करीब शाम साढ़े चार बजे कार से आए दो पुलिसकर्मी युवक पंकज रस्तोगी को दुकान से कार पर बैठा कर ले गए। युवक को ले जाने के बाद कस्बे में हड़कंप मच गया। जैसे ही परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो वह परेशान होने लगे उन्होंने कई जगह पता किया लेकिन पता नही चल सका। उसके बाद युवक के पिता नन्हे लाल ने पुलिस को लिखित मे तहरीर दी और उस तहरीर को युवा नेता विक्रम सिंह परमार ने पुलिस के उच्च अधिकारियों को ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। ट्विटर पर ट्वीट होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। थाना पुलिस ने ज्वेलर्स की दुकान पर पूछताछ के बाद परिजनों को बताया कि बरेली की चौकी नकटिया पुलिस ने किसी मामले मे युवक को लेकर गई है तब जाकर चौकी पुलिस ने राहत की सांस ली।।
बरेली से कपिल यादव
