त्रिवटीनाथ मंदिर में किया सामूहिक रुद्राभिषेक, चढ़ाया भोग

बरेली। नाथ नगरी बरेली जलाभिषेक समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम के प्रथम चरण में सोमवार को सुख समृद्धि पूर्ति के लिए विशाल रुद्राभिषेक व श्रंगार बाबा त्रिवटीनाथ मन्दिर पर सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में अटूट श्रद्धा, अगाध विश्वास और भक्ति के अनूठे संगम देखने को मिला। ‎इससे पूर्व नाथ नगरी समिति के अध्यक्ष बृजवासी अग्रवाल के निर्देशन में श्यामगंज मन्दिर पर नाथ नगरी चालीसा व हनुमान चालीसा का पाठ कराया गया। मन्दिर परिसर में एकत्र श्रद्वालु अपने अपने वाहनों पर नन्दी ध्वज लगाये गले में गंगाजली माथे पर केसारिया पटटी बांधे यात्रा में शामिल हुये। जलाभिषेक शोभा यात्रा प्रातः 7 बजे श्यामगंज मन्दिर से प्रारम्भ होकर शंख ध्वनि के साथ सर्वप्रथम गंगापुर चौराहा, मूर्ति नर्सिंग होम, मैकनियर रोड़, सूद धर्मकांटा होते हुये बाबा त्रिवटीनाथ मन्दिर पहुंची। भौतिक सुखों की प्राप्ति को बाबा त्रिवटीनाथ मंदिर में वैदिक मन्त्र उच्चारण के द्वारा पंडित आशुतोष शर्मा ने सामूहिक रूद्वाभिषेक सम्पन्न कराया। गंगाजल, दूध, दही, शहद, धतूरा, वस्त्र, रूद्वाक्ष, माला, नंदी ध्वज भोले का अर्पण कर भोले का श्रंगार किया गया। तपश्चात आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। सभी शिव भक्तों ने लंबी लाइन लगाकर भोले के दर्शन किये व ओम नमः शिवाय, हर हर बम भोले के जयकारे के साथ प्रणाम किया। गंगापुर चौराहा, मूर्ति नर्सिंग होम, सूद धर्मकांटा, बाबा त्रिवटी नाथ मंदिर पर विभिन्न संगठनों ने पुष्प वर्षा की। ब्रजवासी लाल अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल, धर्मेश अग्रवाल, मनोज देवल, पंकज देवल, रितेश अग्रवाल, अनुप अग्रवाल, रामस्नेही शर्मा, शोभित अग्रवाल, धर्मार्थ सक्सेना समेत अन्य रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *