तेज तूफान मे पेड़ गिरने से भैंस की मौत, धान-गन्ने की फसल भी हुई प्रभावित

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। गुरुवार की सुबह आए तेज तूफान ने क्षेत्र के ग्राम टीहरखेड़ा मे जमकर तबाही मचाई। पेड़ गिरने से छेदालाल की एक भैंस की मौत हो गई जबकि दूसरी घायल हो गई। ग्रामीणों ने पेड़ हटाकर दोनों पशुओं को बाहर निकाला। सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर नुकसान की जानकारी ली और आगे की कार्रवाई का भरोसा दिया। तूफान के दौरान मंदिर परिसर मे खड़ा विशाल बरगद का पेड़ जड़ समेत उखड़कर मुख्य मार्ग पर जा गिरा। इससे फतेहगंज पश्चिमी से टीहरखेड़ा होते हुए पनबडिया और भोलापुर जाने वाला मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद पेड़ हटाकर रास्ता खोलने का प्रयास किया। तेज हवाओं से गांव में कई अन्य पेड़ भी गिर गए। बिजली के खंभे टूटने और तार क्षतिग्रस्त होने से आपूर्ति बाधित हो गई। वही खेतों में खड़ी धान और गन्ने की फसल भी तेज हवा से गिर गई। जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *