डीएम ने मतदाता सूची से जुड़े कार्यों व व्यवस्थाओं को जांचा

बरेली। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। शनिवार को जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने जिले में विशेष अभियान के तहत लगाए गए शिविरों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शहर से लेकर बिथरी चैनपुर तक कुल 66 मतदेय स्थलों का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीएम ने नगर क्षेत्र के प्राथमिक | विद्यालय बालजती प्रथम, जनता । स्कूल, वुडरो स्कूल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महानगर, श्रीमती शांति देवी हायर सेकेंड्री स्कूल और तिलक इंटर कॉलेज समेत विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इसके अलावा बिथरी चैनपुर विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय धौरेरा माफी में भी व्यवस्थाएं देखीं। जिलाधिकारी ने विशेष अभियान शिविरों के संचालन की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी कार्य किए जाएं। मतदान केंद्रों पर जरूरी सुविधाएं, सुरक्षा व्यवस्था और निर्वाचन संबंधी अन्य इंतजाम दुरुस्त रखे जाएं।।

— बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *