ट्रक से डीजल उड़ाने वाले गिरोह के तीन शातिर दबोचे

हाफिजगंज, बरेली। पेट्रोल पंप पर खड़े ट्रक से डीजल चोरी करने वाले गिरोह का 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान मुड़िया भीकमपुर पुलिया के पास से इनोवा कार सवार तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया। इनके कब्ने से 150 लीटर चोरी का डीजल, घटना में प्रयुक्त इनोवा कार, प्लास्टिक पाइप और अवैध तमंचा मय कारतूस बरामद हुआ है। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। थाना नवाबगंज क्षेत्र के प्रेमनगर निवासी ट्रक चालक सलीम अहमद 15-16 सितंबर की रात अपना ट्रक ग्राम सुंडियावा स्थित पेट्रोल पंप पर खड़ा करके सो गए थे। सुबह ट्रक की टंकी से लगभग 150 लीटर डीजल गायब था। मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार के निर्देशन में गठित टीम ने रविवार रात एक संदिग्ध इनोवा कार आती दिखाई दी। पुलिस ने कार रोककर तलाशी ली। इसमें आरोपी ललित (निवासी ग्राम बीजमऊ) के पास से एक तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुआ। कार में उसके दो अन्य साथी विवेक और राजू निवासीगण नौआ नगला, हाफिजगंज भी मौजूद थे। कार की डिग्गी खोलने पर 4 प्लास्टिक की केन रखी मिली। जिनमें कुल 150 लीटर चोरी का डीजल भरा हुआ था। तेल निकालने मे इस्तेमाल 6 फीट लंबा प्लास्टिक पाइप भी मिला। तीनों आरोपियों ने कबूला कि 15-16 सितंबर की रात पेट्रोल पंप पर खड़े ट्रक से ही उन्होंने यह डीजल उड़ाया था और इसे बेचने जा रहे थे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *