झाड़ियों मे मिला अधेड़ का शव, ट्रैक्टर-ट्राली पर करता था मजदूरी, लगाया हत्या का आरोप

बरेली। शनिवार की सुबह थाना कैंट के ठिरिया निजावत खां मे झाड़ियों में एक 53 साल के अधेड़ का शव मिला है। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंची। मृतक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले। शिनाख्त में युवक का नाम लखपत मालूम हुआ है। बताया जा रहा है कि लखपत टैक्ट्रर टॉली पर काम करता था। सूचना पर पहुंची कैंट थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार वालों ने टैक्ट्रर चालक के ऊपर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। आपको बता दें कि थाना क्षेत्र के गांव ठिरिया निजावत खां का है। चनेहटी गांव निवासी लखपत खेती के साथ ट्रैक्टर-ट्राली पर मजदूरी कर पांच बच्चों को पालता था। शुक्रवार को वह बिथरी चैनपुर के रहने वाले नन्हे के ट्रैक्टर-ट्राली मे मजदूरी करने घर से निकला था। उसके बाद वह सुबह तक घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने काफी तलाश किया  लेकिन सुराग नहीं लगा। शनिवार की दोपहर में शव की पहचान के बाद पुलिस ने फोन पर सूचना दी तब परिजनों को पता चला। परिजनों ने हत्या से इनकार किया है। उन्हें आशंका है कि जिस ट्रैक्टर-ट्राली पर वह मजदूरी के लिए निकला था। रात मे उसकी चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर नन्हे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि पुलिस अब नन्हे की तलाश कर रही है। जिससे उसे घटना के बाद में पूरी जानकारी मिल सके। वहीं पुलिस उसके ट्रैक्टर-ट्राली के साथ ही ट्रैक्टर चालक के बारे में भी पता लगाने में जुटी है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *