जुआ जवाहरपुर और राजूनगला में संवाद कर ग्रामीणों से रूबरू हुए सांसद जितिन

बरेली। केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद गुरुवार की शाम गांव जुआ जवाहरपुर और राजू नगला में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों से रु-ब-रु हुए। उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना, और उनका निस्तारण कराने का भरोसा दिया। केंद्रीय राज्य मंत्री के सामने न्यायिक तहसीलदार के तौर एक सप्ताह के लिए तैनात रहे शोभित चौधरी के फैसलों पर सवाल उठाते हुए शिकायत की गई। क्षेत्रीय सांसद जितिन प्रसाद ने जनसंवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों की शिकायतों पर संबधित अफसरों को तलब किया। उन्होंने ग्रामीणों के सामने ही अफसरों से शिकायतों को लेकर जवाब मांगे। बिजली की समस्याओं पर बिजली अफसरों को तुरन्त कार्रवाई के लिए कहा। सड़क खोद कर छोड़ देने पर केंद्रीय राज्य मंत्री ने जल निगम के अफसरों को 30 सितम्बर तक सड़के ठीक कराने का निर्देश दिया। केंद्रीय मंत्री के सामने न्यायिक तहसीलदार शोभित चौधरी के मात्र 7 दिन के कार्यकाल में हुए आदेशों पर सवाल उठाए गए। बताया गया कि पूर्व में नायब तहसीलदार के रूप में तैनात रहे शोभित चौधरी की 19 अगस्त को न्यायिक तहसीलदार के रूप में यहां तैनाती हुई, और 25 अगस्त तक मात्र 7 दिन के कार्यकाल में उन्होंने कई मुकदमों में फैसले सुना दिए। शिकायत करने वालों ने केंद्रीय राज्य मंत्री के सामने उनके दो फैसलों पर सवाल उठाते हुए शिकायत की। केंद्रीय राज्य मंत्री इसके बाद गांव धमीपुर गए, और वहां बीजेपी के मंडल अध्यक्ष राहुल शर्मा के चाचा के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। इसके बाद वह बहेड़ी में पूर्व सभासद विकास गुप्ता व बीजेपी नेता राकेश सक्सेना के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने उनके घर गए। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख बहेड़ी अमरिंदर सिंह गोल्डी, शेरगढ़ ब्लॉक प्रमुख भूपेंद्र कुर्मी, सुरेश गंगवार, भाजपा नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, वृजेश कुर्मी, आसेराम गंगवार, कुंवर सेन मौर्य, ललित शर्मा, सभासद सचिन प्रजापति, रूप किशोर, सरदार मेजर सिंह, सभासद महेश शर्मा, ओमवीर सिंह, दिनकर गुप्ता और दिनेश राठौर आदि लोग मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *