Breaking News

जिले मे नाइट कर्फ्यू शुक्रवार से, घर से निकलने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही

बरेली। कोविड की दूसरी लहर से बढ़ते संक्रमण को देखते हुए विभिन्न राज्यों में नाइट कर्फ्यू लगाया जाने लगा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की वीडियो कॉफ्रेंसिंग होने के बाद डीएम नितीश कुमार ने बरेली मे नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है। कलक्ट्रेट मे अधिकारियों के साथ बैठक होने के बाद अब गाइडलाइन के मुताबिक गुरुवार को आदेश जारी किया गया है। नाइट कर्फ्यू रात नौ बजे से सुबह छह बजे के लिए लागू होगा। नाइट कर्फ्यू मे घर से निकलने वालों के खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। बुधवार देर रात मुख्यमंत्री की वीडियो कॉफ्रेंसिंग में 500 संक्रमित से अधिक वाले जिलों में सतर्कता का स्तर बढ़ाने के लिए कहा गया था। कोविड और नॉन कोविड अस्पतालों की व्यवस्था, आइसीयू, आक्सीजन बेड और पीपीई किट की उपलब्धता पर चर्चा की गई। बरेली प्रशासन ने शहर में नाइट कर्फ्यू लगाने का आदेश गुरुवार को जारी कर दिया। गुरुवार दोपहर अधिकारियों की बैठक होने के बाद आदेश जारी कर दिया गया। जिसमें नाइट कर्फ्यू शुक्रवार की रात से लागू होगा। इसके अंतर्गत कर्फ्यू की निर्धारित समय सीमा के अंतराल में शहरी क्षेत्र में आवागम बंद रहेगा। इसके साथ ही कक्षा 1 से लेकर 12वीं तक के सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। जिन स्कूलों में परीक्षाएं और प्रैक्टिल हो रहे है। वे कोविड – गाइडलाइन के अंतर्गत परीक्षाएं संपन्न कराएंगे। आगामी 20 अप्रैल तक ये आदेश लागू रहेगा। डीएम के आदेश के मुताबिक आवश्यक सेवाओ जैसे फल, सब्जी, दूध, इलाज, मंडी थोक बाजार, रेल, बस और हवाईयात्रा वाले यात्रियों के साथ रोक-टोक नहीं की जाएगी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *