जिले भर के स्कूलों में क्रिसमस की रही धूम, मना कार्निवाल 

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। शुक्रवार को जिले भर के स्कूलो में क्रिसमस की धूप रही। शहर के जीआरएम स्कूल, मदर्स स्कूल, अल्मा मातेर स्कूल, पर्ल्स नेक्स्ट जेनरेशन स्कूल, थ्री डाट्स आदि में क्रिसमस मनाया गया। सांता क्लाज ने बच्चों को गिफ्ट बांटे। बच्चों ने तरह-तरह के गेम का आनंद उठाया। थ्री डाट्स स्कूल मे बच्चों ने क्रिसमस पर जमकर मस्ती की। बच्चों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भी हिस्सा लिया। कई तरह के खेल हुए। सोलो डांस और ग्रुप डांस की भी धूम रही। इस दौरान डा विनोद पागरानी, डा विमल भारद्वाज, डा शशांक शुक्ला, डा अमित राठौर, डा रूचिन अग्रवाल, डा पवन गोयल, डा अतुल श्रीवास्तव, डा रजत अग्रवाल और डा अतुल शर्मा का कोरोना वारियर्स के रूप में सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि नगर विधायक डा अरुण कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। चेयरमैन अनिल कुमार मेहरोत्रा, प्रबंधक सौरभ मेहरोत्रा, प्रधानाचार्या निहारिका मेहरोत्रा, सुनीता शर्मा, विशाल मेहरोत्रा आदि मौजूद रहे। डीपीएस स्कूल मे विंटर कार्निवाल का आयोजन हुआ। इसमें बच्चों ने ऊंट और घोड़े की सवारी का आनंद लिया। छात्रों ने 30 आकर्षक स्टाल सजाए। बच्चों के लिए रोचक गेम भी हुए। इससे पहले एसपी ट्रैफिक राम मोहन सिह, आईएमए के अध्यक्ष डा विमल भारद्वाज, पूर्व अध्यक्ष डा प्रमेंद्र माहेश्वरी, डीपीएस के प्रधानाचार्य वीके मिश्र, अल्मा मातेर स्कूल के प्रशासक कैप्टन राजीव ढींगरा ने कार्निवाल का शुभारंभ किया। वरिष्ठ संयोजिका वैशाली पाठक और हेड मिस्ट्रेस आभा भारद्वाज ने आभार जताया। बही फतेहगंज पश्चिमी प्रीटी पेटल्स किड्स जोन में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर छात्र छात्राओं ने सेंटा क्लाज बनकर बच्चों को गिफ्ट बांटे। इस अवसर पर बच्चों ने कंपटीशन हुए। फर्स्ट, सेकंड, थर्ड आने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम सारिका गुप्ता, सरिता भारद्वाज, वंदना राय रही। डायरेक्टर मनु पांडे व स्कूल की हेड पूजा गुप्ता ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। गीता, सृष्टि पांडे, खुशबू गंगवार, वैष्णवी, रिया सिंह, अमन गंगवार, दुर्गेश गुप्ता, आशीष पांडे ने कार्यक्रम में सहयोग किया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *