लखनऊ से आई नारकोटिक्स की छापेमारी मे दो किलो अफीम के साथ प्रधान गिरफ्तार

बरेली। जिले मे लखनऊ से आई एनसीबी की टीम ने छापेमारी कर प्रधान को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से टीम को दो किलो अफीम भी बरामद हुई है। फिलहाल टीम आरोपी प्रधान को अपने साथ लेकर लखनऊ चली गई है। मामले की जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि शुक्रवार की सुबह लखनऊ से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम बरेली पहुंची। टीम को लीड करने के लिए इंस्पेक्टर पंकज दुबे साथ मे आए थे। उन्होंने साथ मे थाना अलीगंज की फोर्स साथ मे ली। इसके बाद टीम सुबह ही आंवला के अलीगंज के गांव टिगई दत्त नगर पहुंची। टीम ने पहुंचते ही गांव के प्रधान गंगा सहाय के घर छापेमारी शुरू कर दी। छापेमारी में दो किलो अफीम बरामद हुई। फिलहाल एनसीबी टीम प्रधान को अपने साथ लखनऊ लेकर गई है। गांव में चर्चा है कि ग्राम प्रधान गंगा सहाय मंत्री, विधायक के खास बताए जा रहे है। जिसकी वजह से पुलिस कार्रवाई के बारे में ज्यादा जानकारी देने से कट रही है। हालांकि एनसीबी टीम उन्हें अपने साथ लेकर लखनऊ के लिए रवाना हो चुकी है। वहां उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस की माने तो एनसीबी बीते कई दिनों से ग्राम प्रधान का फोन ट्रेस कर रही थी। उनकी दूसरों से होने वाली सभी बातों को सुना जा रहा था। जिसके आधार पर टीम ने शुक्रवार तड़के छापेमारी कर दी और करीब दो किलो अफीम बरामद की है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *