बड़ागांव/वाराणसी- बड़ागांव थाना क्षेत्र स्थित खरावन एस एन पब्लिक स्कूल में लोक दल के संस्थापक पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाते हुए प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह मुन्ना ने कहा कि आज 23 दिसंबर पूरे प्रदेश में किसान के संघर्ष दिवस के रूप में मनाया गया है और भारत सरकार से मांग करते हैं कि चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने का काम भारत सरकार करें दोहरी नीति उचित नहीं केंद्र में बैठी भाजपा सरकार बनारस के दुग्ध क्रांति लाने के नाम पर विकास की दुहाई दे रही है वहीं दूसरी तरफ भारत रत्न से भारत सरकार नवाजने में मुकर रही है चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित करें अन्यथा की स्थिति में लोकदल सड़क से लेकर संसद तक आंदोलन करने को बात होगी कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वाराणसी जिला अध्यक्ष सौरब यादव, महासचिव विजय सरोज, अरविंद विश्वकर्मा,अवधेश कुमार पटेल, राहुल जायसवाल, दिनेश सिंह,रामकरण,रामलाल समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।
जिलाध्यक्ष सौरभ यादव के नेतृत्व में मनाया गया चौधरी चरण सिंह का जन्मदिन
