जिला जेल मे बंदी ने की आत्महत्या, पंखे से लटका मिला शव, जताई हत्या की आशंका

बरेली। जिला जेल मे रेप और पॉक्सो एक्ट की धारा में सजा काट रहे थाना प्रेमनगर में रहने वाले सूर्य प्रकाश शर्मा का 22 वर्षीय बेटा अभिषेक ने मंगलवार की रात आत्महत्या कर ली। उसका शव जेल अस्पताल के अंदर पंखे में लटका मिला। गले में गमछे का फंदा लगा हुआ था। परिवार ने जेल कर्मियों पर हत्या का आरोप लगाया है। बता दें अभिषेक अपनी प्रेमिका के रेप के आरोप में बंद था। मामला हाईकोर्ट मे विचाराधीन चल रहा था। आपको बता दे कि थाना प्रेमनगर के मोहल्ला भूड़ निवासी सेल्समैन सूर्य प्रकाश शर्मा का बेटा अभिषेक शर्मा साढ़े चार साल से जिला जेल मे रेप और पॉक्सो एक्ट की धारा मे सजा काट रहा था। आरोप था उसने इज्जतनगर बसंत विहार की किशोरी को अपने प्रेमजाल में फंसा कर बलात्कार किया था। इस मामले में किशोरी के परिवार की ओर से इज़्जतनगर थाने मे आरोपी अभिषेक शर्मा के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, बलात्कार, अपहरण समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ। जिसमे अभिषेक को साढे चार साल पहले सजा हो गई। अभिषेक के पिता सूर्य प्रकाश का कहना है कि बुधवार की सुबह साढ़े नौ बजे जिला जेल से उनके पास फोन आया। आपके बेटे ने आत्महत्या कर ली है। गमछे का फंदा बनाकर पंखे में लटक गया है। सूचना मिलते ही परिवार के तमाम लोग जिला जेल पहुंच गए। परिवार में कोहराम मच गया। सूर्य प्रकाश का आरोप है कि उनके बेटे ने उन्हें बताया था। जेल मे उसका उत्पीड़न हो रहा है। वही लड़की पक्ष पर भी आरोप लगाया है। धमकियां दी जाती थी। अभी सजा हुई है। जेल में ही मार दिया जाएगा। बार-बार यही कहा जाता था कि अब जेल से जिंदा बाहर नही आएगा। सूर्य प्रकाश का कहना है कि वह इस मामले की जिला प्रशासन से शिकायत करेंगे। अगर यहां भी न्याय नही मिला तो मुख्यमंत्री के दरबार मे गुहार लगाएंगे। बिथरी चैनपुर पुलिस ने अभिषेक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभिषेक जिला जेल अस्पताल के दवा स्टोर विभाग मे काम करता था।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *