बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने जानवरों से भरी पिकअप गाड़ी को पशु तस्कर सहित पकड़ लिया। गाड़ी सीजकर आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता की प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के अनुसार थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि मुखविर से सूचना मिली कि बरेली की तरफ से जानवरों से भरी गाड़ी आ रही है। जिसमें बुरी तरह से जानवर भरे हुए है। थाना प्रभारी ने दरोगा अवधेश कुमार, धर्मेन्द्र टीम के साथ धनेटा फाटक के सामने हाइवे पर बने कट पर बैरियर लगाकर चैकिंग करने लगे तो थोडी देर बाद ही एक पिकअप गाडी बरेली की ओर से आती दिखायी दी। पुलिस वालो ने गाडी को रूकने का इशारा किया तो गाडी चालक गाड़ी छोड़कर भागने लगा। पुलिस ने दौड़कर व्यक्ति को पकड लिया। पूंछतांछ मे नाम पता पूछते हुए तलाशी ली व अपना नाम राजीव कुमार पुत्र बाबूराम निवासी ग्राम कटईय्या थाना कटरा जिला शाहजहांपुर बताया। पिकअप गाड़ी के अन्दर कटरा व कटिया पशु लदे थे। जिनके पैर रस्सीयो से बांधकर डाला गया है। जिनमे छह कटरे व एक कटिया थी। दो के कटने व छिलने के निशान थे और उसने बताया कि लखीमपुर से खरीद कर लाए है और रामपुर काटने के लिए लेकर जा रहे हैं। पुलिस ने गाड़ी को सीजकर आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।।
बरेली से कपिल यादव
