बरेली। थाना भोजीपुरा क्षेत्र के गांव घंघोरा-घंघोरी निवासी मोहम्मद रफीक को कुछ लोगों ने दूसरे की जमीन दिखाकर लाखों रुपये का चूना लगा दिया। एसएसपी ने मामले की जांच भोजीपुरा को दी है। पुलिस से शिकायत करने पर पीड़ित को धमकाया जा रहा है। आरोपी पक्ष पीड़ित के घर जा धमका। रफीक का आरोप है कि परतापुर जीवन सहाय के एक व्यक्ति ने उससे जमीन का सौदा किया। पांच बीघा जमीन 12.50 लाख रुपये रुपये प्रति बीघा के हिसाब से 65 लाख में सौदा तय हुआ था। बयाना के तौर पर 1.50 लाख रुपये दिए गए। बाद में 2.98 रुपये चेक के माध्यम से दिए थे। एक लाख रुपये एसबीआई की शाखा अभयपुर केशवपुर से चेक से निकाल कर दिए गए। कुल तीन बार में 5.48 लाख रुपये ले लिए गए। एग्रीमेंट 100 रुपये के स्टांप पर हुआ था। रुपये देने के वीडियो फुटेज भी हैं। बाद में पता चला, जिस गाटा संख्या का सौदा हुआ है। वह तो किसी हिन्दू समुदाय की जमीन है। कचहरी में जाकर रिकार्ड देखा तो धोखाधड़ी की जानकारी हुई। आरोप है कि जब आरोपियों से 5.48 लाख रुपये वापस मांगे तो आरोपी पक्ष घर आकर झगड़ा करने लगा। जान से मारने की धमकी दी। मामले की एसएसपी से शिकायत की गई। एसएसपी ने भोजीपुरा पुलिस को जांच को आदेश दिए है।।
बरेली से कपिल यादव
