जल संरक्षण से ही होगा जीवन सुरक्षित- डॉ जयप्रकाश सक्सेना

आंवला, बरेली। भूगर्भ जल विभाग बरेली द्वारा भूजल सप्ताह के अन्तर्गत केन्द्रीय विद्यालय इफको में अभिभाषण प्रतियोगिता की गई। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। केवी सभागार में मुख्य अतिथि केन्द्रीय जीव-जन्तु कल्याण बोर्ड के विशेष सदस्य डॉ. जयप्रकाश सक्सेना ने कहा कि पृथ्वी में केवल 2.7 प्रतिशत स्वच्छ पानी है। इसलिए जल का संरक्षण बहुत जरूरी है। कहा जल की बर्बादी नहीं होनी चाहिए। भूगर्भ जल को रिचार्ज करने के समुचित उपाय करने चाहिए। भूगर्भ जल विभाग के अधिशासी अभियंता सौरभ शाह ने बताया कि 15 मिनट तक कार धोने में 250 लीटर पानी और दो पहिया वाहन धुलाई में 100 लीटर पानी बर्बाद होता है। समरसेबल पंप, नल खुले न छोड़े, मग का प्रयोग करें, टपकते नल के बॉल्व सही कराएं, ब्रश करते समय टोंटी बंद रखें, बर्तन धोने अथवा कपड़े धोने के बाद बचे पानी को बागवानी अथवा फर्श की धुलाई में खर्च करें। भाषण प्रतियोगिता में वरिष्ठ वर्ग में उज्जवल, अनिका पुंडीर, यशी सिंह, कनिष्क वर्ग में मनस्विनी, वैष्णवी ठाकुर, जागृति चौहान ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया, उन्हें पुरस्कृत किया गया। सांत्वना पुरस्कार प्रियांशु तथा आराध्या गुप्ता को दिया गया। संचालन डीजीएम इन्वायरमेंट श्याम चन्द्र पांडेय ने किया। जीएम टेक्निकल केएन मिश्रा, चीफ मैनेजर प्रशासन प्रफुल्ल कुलश्रेष्ठ, प्रबंधक ईपीसी राजेश श्रीवास्तव, नमन शर्मा, कार्यवाहक प्राचार्य कल्पना माहेश्वरी, अधिशासी अभियंता भूगर्भ जल विभाग सौरभ शाह, एई आशीष गुप्ता मौजूद रहे। छात्र-छात्राओं को जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *