जगन्नाथ रथयात्रा मे दिखा भक्ति और उल्लास का संगम, झांकियों ने किया मुग्ध

बरेली। श्री राधा संकीर्तन मंडल ट्रस्ट की ओर से संचालित श्री जगन्नाथ स्वामी मंदिर बाग ब्रिगटान (सिकलापुर) से गुरुवार को भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकाली गई। वनमंत्री डॉ. अरुण कुमार व कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने रथ यात्रा का शुभारंभ किया। इससे पहले महाप्रभु का अभिषेक, श्रृंगार, हवन एवं पौधरोपण किया गया। रथ यात्रा ताड़ीखाना, पटेल चौक, सिविल लाइंस, नावल्टी चौराहा सहित विभिन्न मार्गों से होकर निकली। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा और आरती कर स्वागत किया। चंदौसी से आई शिव परिवार, राम दरबार व युगल सरकार की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। यात्रा के समापन पर मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया। रथ यात्रा में सीए रविंदर अग्रवाल, हरीश अग्रवाल, अनुज अग्रवाल, रिशुल अग्रवाल, सुमित अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। वही आलमगीरीगंज स्थित लाला कल्लूमल बरगद वाले मंदिर से गुरुवार को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई। कार्यक्रम का शुभारंभ भजन-कीर्तन से हुआ, जिसके बाद रथयात्रा मंदिर प्रांगण से शुरू हुई। रथ खींचने के लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। रथयात्रा के बाद भगवान की आरती की गई। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में अरविंद कुमार अग्रवाल, योगेंद्र कुमार अग्रवाल, शिरीष गुप्ता, पंकज अग्रवाल, साक्षी नारायण गर्ग आदि का सहयोग रहा। मंदिर ट्रस्ट की ओर से अरविंद कुमार अग्रवाल को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *