भोजीपुरा, बरेली। थाना भोजीपुरा क्षेत्र के एक गांव में अधेड़ ने घर मे घुस छात्रा के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। इससे छात्रा दहशत मे है। उसने स्कूल जाना छोड़ दिया है। वही छात्रा के मामा की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। तहरीर के अनुसार थाना भोजीपुरा क्षेत्र के एक गांव मे एक किशोरी माता-पिता के निधन के बाद अपने मामा के घर रहकर पढ़ रही है। वह कक्षा आठ की छात्रा है। 13 मार्च को छात्रा के मामा-मामी रिश्तदारी में गए हुए थे। वह घर पर अकेली थी तभी आरोपी हरपाल उसके घर में घुस आया। उसने छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश की। छात्रा के शोर मचाने पर उसका दूसरा मामा आ गया। उसे देख आरोपी छत से कूदकर भाग गया। सोमवार की शाम को भोजीपुरा पुलिस ने पीड़िता के मामा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है लेकिन आरोपी उसकी पकड़ से बाहर है। इससे छात्रा दहशत मे है और उसने स्कूल जाना भी छोड़ दिया है।।
बरेली से कपिल यादव
