अप्रेंटिस व रोजगार के लिए चयनित हुए 127 प्रशिक्षणार्थी

बरेली। विभिन्न ट्रेडों मे तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके प्रशिक्षणार्थियों को रोजगार देने के लिए मंगलवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सीबीगंज बरेली मे परिसर मे रोजगार मेला आयोजित हुआ। मेले में 05 कंपनियों ने 188 प्रशिक्षार्थियों मेें से 127 का चयन करते हुए नियुक्ति पत्र वितरित किया। जिसमे रोजगार  हेतु अशोक लीलैंड, पंतनगर, उत्तराखंड एवं अप्रेंटिस हेतु, बीएल एग्रो, वृंदावन वेवरेज व वैल्यूमेट पैके-न-प्रिंट बरेली की कंपनियों ने प्रशिक्षार्थियों का साक्षात्कार लिया। जिसमे आईटीआई उत्तीर्ण विभिन्न व्यवसायो के 188 प्रशिक्षार्थियों ने रोजगार एवं 45 प्रशिक्षार्थियों ने अप्रेंटिस हेतु प्रतिभाग किया। जिसमें से रोजगार हेतु 122 व अप्रेंटिस हेतु 5 कुल 127 प्रशिक्षार्थियों का चयन कंपनियों द्वारा किया गया। संयुक्त निदेशक (प्रशि./शिक्षु.) बरेली मंडल बरेली एके राणा के मार्गदर्शन मे रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले के आयोजन मे अमरदीप भारती, राम सिंह, उमेद सिंह, शिवम वर्मा, चंदन कुमार का मुख्य योगदान रहा। नोडल प्रधानाचार्य राम प्रकाश ने चयनित प्रशिक्षणार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। प्लेसमेंट प्रभारी विशाल अवस्थी एवं अप्रेंटिस प्रभारी रामकृष्ण ने मेले को सफल बनाने मे सहयोग हेतु सभी का आभार व्यक्त किया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *